एक शाम, हरिवंश के नाम
... प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश को पढ़ना और सुनना यूं भी काफी दिलचस्प, प्रेरक और ज्ञानवर्द्धक होता है। वह भी जब विषय बिलकुल लीक से हटकर हो। यही कारण है कि सात जुलाई 2011 की शाम सात बजे विकास भारती में ‘एक शाम, हरिवंश के नाम‘ कार्यक्रम के लिए श्री अशोक भगत का बुलावा आया तो मैंने इसमें जाना जरूरी समझा। भगत जी ने इसमें अपने करीबी चुनिंदा सामाजिक कार्यकत्र्ताओं, अधिकारियों, बुद्धिजीवियों, नागरिकों को ही न्यौता था। विषय था - ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा के संस्मरण‘। READ
